तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, UFBU और IBA के बीच बनी सहमति

Spread the love

READ IN ENGLISH

नई दिल्ली: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

यह हड़ताल आज से शुरू होने वाली थी। हालांकि, IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हड़ताल टाले जाने की जानकारी दी। UFBU सात बैंक यूनियनों का एक संयुक्त मंच है।

28 से 30 सितंबर तक होनी थी बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुछ अन्य यूनियनों और एसोसिएशनों ने पहले 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था।

बैंक यूनियनों ने यह हड़ताल मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगों को लेकर बुलाई थी। इनमें पहली मांग बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने की थी, जबकि दूसरी मांग Performance Linked Incentive (PLI) Scheme को वापस लेने की थी।

Leave a comment